Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Wednesday, May 13, 2020

सरकार के भारी भरकम पैकेज पर निवेशकों का भय भारी पड़ा, सेंसेक्स 542 अंक और निफ्टी 169 पॉइंट नीचे खुला

सप्ताह में आज कारोबार के चौथे दिन बाजार गिरावट के साथ खुला। सेंसेक्स 542.28अंक नीचे और निफ्टी 169.6पॉइंट नीचे खुला। इससे पहले बुधवार को बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था। कल सुबह सेंसेक्स 1470.75 अंक ऊपर और निफ्टी 387.65 पॉइंट ऊपर खुला। हालांकि, ट्रेडिंग के शुरुआती आधा घंटे में ही सेंसेक्स की बढ़त फिसलकर 600 अंक से भी कम की हो गई थी। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 637.49 अंक ऊपर 32,008.61 पर और निफ्टी 187.00 पॉइंट ऊपर 9,383.55 पर बंद हुआ।

दुनियाभर के बाजारों में रही गिरावट

बुधवार को दुनियाभर के बाजारों में गिरावट देखने को मिली। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 2.17 फीसदी की गिरावट के साथ 516.81 अंक नीचे 23,248.00 पर बंद हुआ। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 1.55 फीसदी गिरावट के साथ 139.38 अंक नीचे 8,863.17 पर बंद हुआ। दूसरी तरफ, एसएंडपी 1.75 फीसदी गिरावट के साथ 50.12 पॉइंट नीचे 2,820.00 पर बंद हुआ। चीन का शंघाई कम्पोसिट 0.50 फीसदी गिरावट के साथ 14.51 अंक नीचे 2,883.54 पर बंद हुआ था। इधर फ्रांस, जर्मनी, इटली के बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुए।

पावर सेक्टर और एमएसएमई पर फोकस

बुधवार को जारी पैकेज में वित्तमंत्री ने टीडीएस के तहत 55000 करोड़ रुपए की सुविधा का ऐलान किया, तो पीएफ के जरिए 25,000 करोड़ रुपए की सुविधा दी। इसी तरह पावर सेक्टर की कंपनियों के लिए 90,000 करोड़ रुपए का ऐलान किया गया है। जबकि एनबीएफसी के लिए 30,000 करोड़ रुपए और एमएसएमई के लिए 3 लाख करोड़ रुपए के भारी भरकम पैकेज की घोषणा की गई है।

इसके अलावा, सरकार ने 80 करोड़ लोगों को 5-5 किलो गेहूं या चावल और एक किलो दाल दिया। जबकि 20 करोड़ महिलाओं के खाते में 500 रुपए महीने दिए गए जो जून तक जारी रहेगा।

कोरोना से देश और दुनिया में मौतें

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 78,055 हो गई है। इनमें 49,099 की रिपोर्ट पॉजीटिव है। वहीं 26,400 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 2,551 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 4,429,232 हो चुकी है। इनमें 298,165 की मौत हो चुकी है। इसी दौरान 1,658,401 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 85,197 हो चुकी है।

09:37 AMबीएसई के 23 में से 3 सेक्टर में बढ़त और 20 में गिरावट है।

09:35 AM

बीएसई के 32 में से 10 इंडेक्स में बढ़त और 22 में गिरावट है।

09:23 AM

बीएसई सेंसेक्स 30 में शामिल सिर्फ 6 कंपनियों के शेयरों में बढ़त है, अन्य 24 कंपनियों के शेयरों में गिरावट है।

09:15 AMसेंसेक्स 546.68 अंक नीचे 31,461.93 पर और निफ्टी 176.35 पॉइंट नीचे 9,207.20 पर कारोबार कर रहा है।

अमेरिकी बाजारों में रही गिरावट



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
बुधवार को सेंसेक्स 637.49 अंक ऊपर बंद हुआ था, लेकिन आज ये 542 अंक नीचे खुला


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35YIxQj

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages